रांची: अखिल भारतीय धोबी महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं कांके विधानसभा के विधायक सुरेश बैठा द्वारा राजू रजक को प्रदेश सचिव सह पलामू प्रमंडल के प्रभारी बनाए जाने पर लोगों में काफी उत्साह है. राजू रजक ने कहा है कि झारखंड प्रदेश में धोबी समुदाय को एक सूत्र में बांधकर आगे बढ़ना ही हमारा लक्ष्य है और संगठन को मजबूती प्रदान करना है. समाज के पिछड़े, शोषित और न्याय से वंचित लोगों को मदद पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है.(नीचे भी पढ़े)
झारखंड में आज तक हमारे समाज को नजरअंदाज किया जाता रहा है. अब वे नये सिरे से धोबी समाज की आवाज को बुलंद करेंगे. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष कांके विधायक सुरेश बैठा, सांसद पलामू ब्रजमोहन राम, पूर्व धोबी महासंघ प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव पूर्व विधायक योगेन्द्र नाथ बैठा, विधायक उमाकांत रजक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी बालगोबिंद राम, महासचिव ललन आनंदकर तथा अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है.



