• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 12, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

September 26, 2026
in खबर
0
jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज द्वारा हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे प्रदूषण को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), प्रधान न्यायपीठ, नई दिल्ली के रजिस्ट्रार के समक्ष की गई शिकायत के आलोक में शनिवार को एनजीटी के निर्देश पर गठित टीम ने स्थल निरीक्षण कर स्थिति की जांच की. टीम की अध्यक्षता जिला के अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी ने की. जांच टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, रेलवे के एसीएम आशुतोष कुमार सिंह, सीनियर इंचार्ज संतोष प्रसाद, डीएसपी मुसाबनी रोहित कुमार रजवार तथा अंचल अधिकारी निकीता बाला शामिल थीं. टीम ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में फैले रेलवे साइडिंग क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया और कोयला एवं लौह अयस्क समेत अन्य खनिजों के लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान उत्पन्न हो रही धूल एवं प्रदूषण की स्थिति का जायजा लिया.(नीचे भी पढे)

मुखिया की शिकायत में वर्ष 2022 में साइडिंग शुरू होने के बाद से पेड़-पौधों एवं कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव, कोयला चूर्ण उड़ने से आसपास के चार विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं तथा हजारों ग्रामीणों को हो रही परेशानी, साइडिंग व धर्मकांटा के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि तथा तालाब, कुआं एवं अन्य जलस्रोतों के प्रदूषित होने समेत कई गंभीर बिंदुओं को उठाया गया है. शिकायत में साइडिंग में निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. निरीक्षण के दौरान टीम अध्यक्ष एडीसी अनुराग तिवारी ने विभिन्न बिंदुओं की मौके पर जांच की. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान साइडिंग क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति पाई गई. इसके बाद उन्होंने प्रदूषण से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह, रेलवे स्टेशन से चारों विद्यालयों की वास्तविक दूरी की रिपोर्ट अंचल अधिकारी निकीता बाला तथा रेलवे साइडिंग के प्रस्ताव से संबंधित रिपोर्ट रेलवे पदाधिकारी से मांगी है. साथ ही साइडिंग को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए प्रस्तावित उपायों की रिपोर्ट संबंधित कंपनी पदाधिकारी को शीघ्र जिला समाहरणालय में जमा करने का निर्देश दिया गया.(नीचे भी पढे)

सभी विभागों के जांच रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जाएगी : एडीसी

एडीसी ने कहा कि मुखिया देवी कुमारी भूमिज की शिकायत के आलोक में एनजीटी न्यायालय द्वारा जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अपनी-अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र जमा करने का निर्देश दिया गया है.सभी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद समेकित रिपोर्ट एनजीटी न्यायालय को सौंपी जाएगी. मौके पर शिकायतकर्ता मुखिया देवी कुमारी भूमिज, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, भाजपा नेता गणेश कुमार सरदार, उत्पल बोस, पोल्टू मंडल, ग्राम प्रधान मो. असलम, हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन मास्टर मणिकांत कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Tata steel coke plant jdc : टाटा स्टील के कोक प्लांट के जेडीसी में उठा मुद्दा, एनएस ग्रेड के कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा को लेकर समझौता था जरुरी
खबर

November 12, 2026
Tata big changes : टाटा स्टील समेत 6 कंपनी से अलग हुए नोएल टाटा, टीवी नरेन्द्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन

tmh new four facilities increased : टीएमएच में शुरू हुई चार नयी सुविधाएं, निःशुल्क इलेक्ट्रिक वाहन आधारित ‘सेवा सवारी’ सुविधा, एयर-कंडीशंड इमरजेंसी वेटिंग हॉल, 50 किलोग्राम क्षमता वाला बायोगैस प्लांट और नया कनेक्टिंग कॉरिडोर भी मरीजों की सुविधा

November 11, 2026
Next Post
jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur consumex trade mela-बिष्टुपुर तुलसी भवन में तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स व्यापार मेला 27 से 29 तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रिंग रोड के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूली...

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Wednesday 11th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 11 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 11, 2026

मेष राशिआज कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन के बदौलत काफी लाभ हो सकता है। आपके नाम का परचम...

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 14 निवासी 55 वर्षीय सुखदेव शर्मा का शव सोमवार की रात एमजीएम थाना...

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा निवासी आठ वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में आयोजित तृतीय ओपन इंटरनेशनल स्टैंडर्ड  फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट...

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

by Team Sharp Bharat K
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) का वार्षिक जेडीसी का आयोजन किया गया. इस जेडीसी में मुख्य...

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन रोड के सामने सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक मासूम बच्चा डरी-सहमी अवस्था में मिला. बच्चे...

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को टीम पीएसएफ (प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन) अपनी 11वीं वर्षगांठ मनाने...

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

Jamshedpur chhath preparations : सी 2 तालाब में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक, सदस्यों को सौंपी गईं अहम जिम्मेवारियां

by Team Sharp Bharat D
November 10, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सी2 तालाब सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से बैठक का...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident – टेल्को में तेज रफ्तार कार ने स्कूली ऑटो को मारी टक्कर, कई बच्चे घायल, कार चालक फरार

Jamshedpur mgm patient body found : एमजीएम अस्पताल से लापता हुए मरीज का जवाहरनगर गोकुलनगर के पास मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम, नशे का आदी था मृतक, इलाज के दौरान अस्पताल से निकलकर हुआ था लापता

Jamshedpur rural boy achievement : जादूगोड़ा के 8 वर्षीय समृद्ध शर्मा ने खड़गपुर में संपन्न शतरंज टूर्नामेंट में जीता 19वां स्थान, यूसिल कर्मी के पुत्र की उपलब्धि से तुरामडीह का नाम किया रौशन

tata steel employees own house : टाटा स्टील के कर्मचारियों के अपने आवास को लेकर मैनेजमेंट का दो टूक, सीआरएम के जेडीसी में उठे सवाल का मैनेजमेंट ने दिया साफगोई से जवाब

Jamshedpur child found near tatanagar station : टाटानगर स्टेशन रोड पर मिला मासूम बच्चा, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित पुलिस को सौंपा, देखें video

Jamshedpur team psf foundation day : 11वीं वर्षगांठ पर सेवा कार्यों के जरिए मानव कल्याण को समर्पित रहेगा टीम पीएसएफ, दिवंगत विभूतियों को समर्पित कार्यक्रमों से दी जाएगी श्रद्धांजलि

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News