जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिवमंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा 27 सितंबर, रविवार से शुरू होगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. राजस्थान शिवमंदिर परिसर स्थित एसी बैंक्वे हॉल नारायणम में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन कथा दोपहर तीन बजे से संध्या 6 बजे तक होगी.वृंदावन निवासी विनय कांत त्रिपाठी महाराज भागवत कथा सुनाएंगे. (नीचे भी पढे)
राजस्थान शिवमंदिर कमेटी के अध्यक्ष छीतरमल धूत, अरुण अग्रवाल,दीपक अग्रवाल रामूका, पवन काबरा, सांवर लाल शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, पवन सिंगोदिया, नीरज अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुशील सावा समेत सभी सदस्य कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में जुटे हुए है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों ने सभी सनातनी भक्तों से कथा श्रवण करने की अपील की है.




