रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पंप रोड स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसी दास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर प्रांतीय योजना के अनुसार विद्यालय में सुलेख एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कक्षा दो की सुलेख प्रतियोगिता में तृषा महतो प्रथम, अनिषा कुमारी द्वितीय एवं तमन्ना कुमारी तृतीय घोषित की गईं. तीसरी कक्षा की प्रतियोगिता में पप्पू तांती प्रथम, संजना केराई द्वितीय एवं सावन दोंगो तृतीय आये. कक्षा 4 के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में रानी जामुदा प्रथम, धानी मुखी द्वितीय एवं इंदु महतो तृतीय रहीं. इन सभी विजेताओं की कॉपियां प्रांत में भेज दी गईं. (नीचे भी पढ़ें)

जयंती समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान, जयश्री दास, शांति देवी, सौभक घटक, भैया कुशल उरांव द्वारा संयुक्त रूप से गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने सबसे पहले तुलसी जयंती के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती हर साल श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है. गोस्वामी तुलसीदास जी एक प्रमुख भारतीय कवि, संत और दार्शनिक थे, जिन्होंने 12 पुस्तकों की रचना की, लेकिन रामचरित मानस को सर्वाधिक ख्याति मिली. समारोह को जयश्री दास एवं शांति देवी ने भी संबोधित किया. समारोह को सफल बनाने में शांति देवी, जयश्री दास, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, सौभिक घटक, भारती कुमारी, चांदनी जोंको, जयंती तांती आदि ने सराहनीय सहयोग किया.



