चांडिल : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को राज्य के तीन जिलों, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला के चांडिल में बार भवन निर्माण की ऑनलइन आधारशिला रखी. इस मौके पर झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के साथ तीनों जिलों के प्रधान न्यायाधीश, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

इधर चांडिल अनुमंडल कोर्ट में बार भवन शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज उमा शंकर सिंह, स्थानीय विधायक सविता महतो, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, डीसी- एसपी सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह ने बार भवन के शिलान्यास पर प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कहा कि बार भवन बन जाने से अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत होगी. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं विधायक सविता महतो ने इसे झारखंड सरकार की प्रतिबद्धता बताया और कहा कि लंबे समय से अधिवक्ताओं के लिए बार भवन बनाने की मांग उठ रही थी. आज मुख्यमंत्री के प्रयास से यह संभव हो सका. बता दे कि करीब 3.51 करोड़ की लागत से तीन मंजिला बार भवन का निर्माण किया जाएगा. इसमें कुल 120 कमरे होंगे. साथ ही तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. बार एसोसिएशन ने भी इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए सरकार का आभार जताया.



