गालूडीह: उलदा पंचायत अंतर्गत दिगड़ी गांव में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर परंपरा और पेसा अधिनियम के उल्लंघन के विरुद्ध सोमवार को घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी के नाम आरटीआई कार्यकर्ता मार्शल मुर्मू ने शिकायत आवेदन सौंपा. हालांकि उस समय अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे. उनकी अनुपस्थिति में डोमन मरांडी को आवेदन सौंपा गया. (नीचे भी पढे)
शिकायत में हमने स्पष्ट किया है कि दिगड़ी गांव में मतदान द्वारा ग्राम प्रधान का चयन कराया जाना आदिवासी परंपरा, वंशानुगत व्यवस्था और पेसा अधिनियम, 1996 भारत का संविधान के अनुच्छेद 13(3)(क) के तहत रूढ़ि प्रथा का खुला उल्लंघन है. उन्होंने मांग की है कि अवैध चुनाव को तुरंत निरस्त कर परंपरा के आधार पर ग्राम प्रधान की वंशज को मान्यता दी जाए. मालूम हो कि दिगड़ी गांव में मतदान के माध्यम से उपेन सिंह को ग्राम प्रधान चुनाव किया गया था. मौके पर सागेन मुर्मू, प्रेम मुर्मू, समीर मुर्मू, नरेश मुर्मू आदि उपस्थित थे.



