जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन ग्रामीण शाखाओं का दौरा किया गया. सर्वप्रथम घाटशिला में ग्रामीणों के मध्य खिचड़ी वितरण किया गया. तदोपरांत घाटशिला दादी मंदिर में वहां के अग्रवाल समुदाय ने अग्रसेन पूजन का आयोजन किया.फिर धालभूमगढ़ अग्रसेन भवन एवं चाकुलिया अग्रसेन भवन में स्थानीय अग्रवाल समुदाय के साथ बैठक हुई.19 सितंबर को मानगो में अग्रसेन जयंती और रामगढ़िया सभा में डिस्को डांडिया का आयोजन होगा.(नीचे भी पढ़े)

गोलमुरी में हुई प्रतियोगिताएं –अनाज से गणेश जी की रंगोली बनाओ प्रतियोगिता महिलाओं के लिए आयोजित हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई. इस कार्यक्रम की संयोजिका ओमलता बेगराजका, उर्मिला डंगबाजिया, सुनीता अग्रवाल थी.(नीचे भी पढ़े)
एक ईट एक रूपये सजाओ स्पर्धा –महाराजा अग्रसेन के मूल मंत्र एक ईट एक रूपये पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इस कार्यक्रम की संयोजिका प्रीति देबुका, गुड़िया अग्रवाल, संगीता डंगबाजिया थी. ये रहे विजेता : प्रथम – रूपा अग्रवाल, टेल्को, द्वितीय – रूपा अग्रवाल, जुगसलाई तृतीय – सिद्धि अग्रवाल.(नीचे भी पढ़े)

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एक मिनट का संवाद में: बच्चों ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी, जंक फूड और हेल्थी फूड विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता ने समाज को बड़ा मैसेज भी दिया. इस कार्यक्रम की संयोजिका – निरजा गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, सुनीता शर्मा, सारिका नरेडी, खूशबू जोशी थी. ये रहे विजेता-प्रथम – अद्या अग्रवाल,द्वितीय – मायरा अग्रवाल,तृतीय – चिराग बंसल एवं लवित बंसल.(नीचे भी पढ़े)
इनकी रही उपस्थिति – सुनील जैन, आनंद अग्रवाल, कमल गुप्ता, अजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, सिद्दार्थ झुनझुनवाला, सौरभ अग्रवाल, दुर्गा दत्त लोधा, विवेक लोधा, फकीर चंद अग्रवाल, ओम प्रकाश शर्मा, आलोक लोधा, माधव रूंगटा, संदीप रिंगसिया, मदन लाल अग्रवाल, गोलमुरी कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कैलाश अग्रवाल अधिवक्ता, शाखा अध्यक्ष शंकर अग्रवाल, सचिव विजय गुप्ता, प्रियांश अग्रवाल.(नीचे भी पढ़े)

महिलाओं की रही सहभागिता – सुशीला बेगराजका, प्रीति अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, उर्मिला डंगबाजिया, नीरजा अग्रवाल, पायल गुप्ता, पूनम अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, मीरा जवानपुरिया, पूजा अग्रवाल एवं सारिका नरेडी़. निर्णायकों मंडली के सरोज सबलोक और शिखा सबलोक, लायंस इंटरनेशनल को सम्मानित किया गया.
जिला से रहे उपस्थित-अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, महासचिव मंटू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, कमल किशोर अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप मुरारका, रोहित अग्रवाल, संजय शर्मा, निर्मल पटवारी, राहुल चौधरी, सन्नी संघी, मयूर संघी, ऋषभ चेतानी, ललित डांगा, ओम प्रकाश रिंगसिया, सांवर मल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, बबलू अग्रवाल मिनी.



