जमशेदपुर : टिनप्लेट हाउस समेत अन्य घरों का संचालन करने वाली टिनप्लेट रिक्रिएशन एसोसिएशन के कर्मचारियों का बोनस समझौता हुआ. इसके तहत एसोसिएशन के साथ दी कैंटीन होटल व रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत कुल 20 फीसदी बोनस कर्मचारियों को देने पर सहमति बनी.(नीचे भी पढ़े)
इसके तहत कर्मचारियों को अधिकतम 48626 रुपये और न्यूनतम 39924 रुपये और औसतन बोनस 42915 रुपये मिलेगा. बोनस पर मैनेजमेंट की ओर से अध्यक्ष सह चेरयमैन कैप्टन मनीष सिन्हा, सचिव सरोज कुमार राय, कोषाध्यक्ष धृटिरूपा चटर्जी, सदस्य गुरप्रीत सिंह जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, सदस्य पीके दास ने हस्ताक्षर किये.



