• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 25, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Singhbhum Chamber- सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात,व्यवसाय उद्योग सहित एयरपोर्ट, साकची बाजार अतिक्रमण, जुगसलाई की समस्याओं के निदान पर की चर्चा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से कार्यालय में मुलाकात की और व्यवसाय, उद्योग सहित एयरपोर्ट, साकची बाजार अतिक्रमण, जुगसलाई की विभिन्न समस्याओें तथा अन्य जनहित के मुद्दों को उठाते हुए निदान को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, हर्ष बाकरेवाल सहित अन्य उपस्थित थे. उपायुक्त से टाटा कमांड एरिया में विगत कुछ वर्षों से टाटा कमांड क्षेत्र में जमीन/ मकान/ दुकान की खरीद बिक्री पर रजिस्ट्री चालू करने के संबंध में, जमशेदपुर में एयरपोर्ट की स्थापना नहीं होने से नये निवेश नहीं आ पा रहे है तथा नये रोजगार उत्पन्न नहीं हो रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)

इसलिये एयरपोर्ट की स्थापना यहां जल्द की जाय, साथ ही साथ साकची बाजार में सड़कों का अतिक्रमण-साकची बाजार के बाटा चौक, झण्डा चौक तथा डालडा लाईन में सड़कों का अतिक्रमण कर फुटपाथ दुकानदारों द्वारा सड़क पर दुकानें लगा दी जाती है इससे ग्राहकों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाई जाय. जमशेदपुर शहर की मुख्य सड़कों में प्रायः आये दिन ट्रॉफिक की समस्या हो रही है. जिससे सड़कों में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है इसे दूर किया जाय तथा शहर की बढ़ती जनसंख्या के कारण ट्रॉफिक भार को देखते हुए फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में कार्य हो. साथ ही शहर की सड़कों पर या सड़क के किनारे पैदल राहगीरों के चलने के लिये बनाये गये फुटपाथ पर ठेला-खोमचा वालों के द्वारा ठेला-खोमचा लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है. वहीं दूसरी ओर टेम्पो वालों के द्वारा सड़क पर ही टेम्पो खड़ी कर सवारी बैठाने से भी सड़कें वाहन चालकों के लिये संकरी हो जाती है, इसमें सुधार की आवश्यकता है. (नीचे भी पढ़े)

बिष्टुपुर में नो-इंट्री के बावजूद भारी वाहनों के परिचालन से हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुये इस रोड पर नो इंट्री का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए.साकची पार्किंग एरिया के कर्मचारियों द्वारा पार्किंग में पार्क करने आये लोगों से दुर्व्यवहार करने की शिकायत लगातार मिल रही है एवं यहां उचित व्यवस्था नहीं है यानी जल जमाव रहता है. इसलिये इस ओर विशेष ध्यान देकर इसमें सुधार की आवश्यकता है. जुगसलाई बहुल आबादी का क्षेत्र है और बड़ा व्यवसायिक केन्द्र भी है. यहां की सड़की संकरी होने के कारण यहां पर हमेशा यातायात की समस्या बनी रहती है और पूरे जुगसलाई क्षेत्र में कहीं पर भी पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण इस क्षेत्र में आने वाले लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इसलिये जुगसलाई फाटक के पास पेट्रोल पंप के बगल में खाली पड़ी भूमि (वर्तमान में अतिक्रमित हो रही है) पर पार्किंग की व्यवस्था हो और वो नगरपालिका/ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा संचालित हो. (नीचे भी पढ़े)

जुगसलाई घनी आबादी और संकरी सड़कें वाला क्षेत्र है. यहां पर फायर बिग्रेड की व्यवस्था नहीं है जिस कारण अगर आगजनी की कोई घटना होती है तो बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है. जुगसलाई में आगजनी से बचाव के लिये पूर्व में छोटी फायर ब्रिगेड आवंटित है जिसे गोलमुरी फायर ब्रिगेड स्टेशन में रखा गया है. इसे जुगसलाई नगरपालिका/जुगसलाई थाना या किसी स्थान पर जुगसलाई में ही रखने की व्यवस्था की जाय.जुगसलाई एक बहुआबादी वाला तथा व्यवसायिक क्षेत्र है. लेकिन यहां बाजारों में टॉयलेट की उचित व्यवस्था नहीं है जिससे यहां बाजार में आने-जाने वाले लोगों तथा दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों (विशेषकर महिला कर्मचारियों) को इसकी अनुपलब्धता से परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसलिये जुगसलाई बाजार में टॉयलेटों की उचित व्यवस्था की जाय.उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना एवं इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई कर इसके निदान का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur rural-केएनजे उच्च विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट को लेकर हुई आपात बैठक, दोनों पक्षों के लिखित आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत
खबर

jamshedpur rural-केएनजे उच्च विद्यालय में छात्रों के बीच मारपीट को लेकर हुई आपात बैठक, दोनों पक्षों के लिखित आश्वासन के बाद मामला हुआ शांत

August 25, 2026
jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जाड़ाबनी गांव का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने की मांग, सीओ को सौंपा ज्ञापन
खबर

jamshedpur rural-बहरागोड़ा के जाड़ाबनी गांव का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने की मांग, सीओ को सौंपा ज्ञापन

August 25, 2026
saraikela excise department-सरायकेला के नीमडीह में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब की 3 भट्ठियों को किया ध्वस्त, 1500 किलो जावा महुआ जब्त
खबर

saraikela excise department-सरायकेला के नीमडीह में उत्पाद विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब की 3 भट्ठियों को किया ध्वस्त, 1500 किलो जावा महुआ जब्त

August 25, 2026
Next Post
Horoscope Know Your Day friday 19th September 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 सितंबर 2025

Horoscope Know Your Day friday 19th September 2025-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 सितंबर 2025

Adityapur body found - आरआईटी में अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

Jamshedpur rural action against liquor - बोड़ाम थाना क्षेत्र में महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, कई भट्ठियां ध्वस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural police action : बहरागोड़ा में पुलिस की कार्रवाई, बालू लदा हाइवा जब्त

Jamshedpur bhagwat katha : बिरसानगर : श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिमय हुआ वातावरण

Jamshedpur har har mahadev seva sangh : सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या में गूंजा हर-हर महादेव, मनोज तिवारी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, देखिए – video

West singhbhum accident : जगन्नाथपुर में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो गंभीर

Jamshedpur murder – सीतारामडेरा में अपराधी की हत्या, कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था बाहर

Jamshedpur snatching : सोनारी मंदिर में महिला से चेन छिनतई, भीड़ में बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News