चाकुलिया: चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को विद्यालय की छुट्टी के समय 9वीं कक्षा के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई. इस घटना में छात्र उज्वल नायेक गंभीर रूप से घायल हो गया और करण धोल आंशिक रूप से घायल है. दो गुटों में हुई मारपीट को रोकने के लिए पहुंची शिक्षिका भी घायल हो गई है. इस घटना के पश्चात मंगलवार को विद्यालय परिसर में दोनों पक्ष के विद्यार्थी,अभिभावक,पंचायत के जनप्रतिनिधि और शिक्षकों की बैठक हुई. बैठक में घायल छात्र के अभिभावकों ने कहा की घायल छात्रों का उपचार का खर्च पीटने वाले छात्र के अभिभावक वहन करें. कहा की मारपीट करने वाले सभी छात्र लिखित दे की आगे कभी भी इस तरह मारपीट नहीं करेंगे. घटना के दोनों पक्ष के छात्र और अभिभावक थाना पहुंचे और लिखित आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. (नीचे भी पढ़े)
वहीं बैठक में सभी लोगों ने विद्यालय के शिक्षकों से कहा की वे परिसर में ध्यान रखें की कोई बच्चा विद्यालय में फाइटर या अन्य वस्तु लेकर ना आए. कहा की अगर कोई बच्चा ऐसे वस्तु लेकर आता है तो इसकी सूचना उनके अभिभावकों को दे और कड़ी चेतावनी दे ताकी विद्यालय में शिक्षा का माहौल ना बिगड़े. इसपर विद्यालय की एचएम नीतू हेम्ब्रम ने कहा कि वे सभी सचेत है और समय समय पर बच्चों की तलाशी लेते हैं और गैर शैक्षणिक वस्तु पाने पर अभिभावकों की बैठक बुलाकर सुचित भी करते हैं. इस मौके पर थाना के एसआई पितांबर मंडल, मुखिया दासो हेम्ब्रम, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गौरीशंकर बिरूआ, प्रभाष कुमार, जितेन महतो, शंखदीप महतो, बासु महतो समेत अन्य उपस्थित थे.




