बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की मुटरखाम पंचायत के जाड़ाबनी गांव के ग्रामीणों ने माझी बाबा शास्त्री हेंब्रम के नेतृत्व में मंगलवार को अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा को एक ज्ञापन सौंपा.सौंपकर निर्वाचक नामावली में अपने गांव का सही नाम दर्ज कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हाल ही में प्रकाशित मतदाता सूची में गांव के सभी मतदाताओं के नाम तो शामिल हैं, परंतु उनके गांव का नाम जाड़ाबनी के स्थान पर जामारिया दर्शा दिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से इस त्रुटि की जांच कर गांव का नाम यथाशीघ्र सुधार करने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी भी तरह की प्रशासनिक या निर्वाचन संबंधी समस्या से बचा जा सके. इस अवसर पर रामचंद्र हेंब्रम, मंगल मुर्मू, जितेंद्र हेंब्रम, दिनेश सोरेन, बैजनाथ सोरेन, सुराई हेंब्रम, साखिला टुडू,पूर्णिमा टुडू समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.




