रांची : झारखंड सरकार ने एक साथ 30 आइपीएस का तबादला कर दिया है. इसके तहत कई आइपीएस की पोस्टिंग की गयी है. डीजीपी अनुराग गुप्ता सीआइडी व एसीबी के प्रभार से हटाये गए है. पश्चिम सिंहभूम जिले के एसपी के पद पर पदस्थापित राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया है. अधिसूचना के मुताबिक वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार दिया गया है जबकि जैप एडीजी के पद पर पदस्थापित प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया है. भारतीय पुलिस सेवा के 2017 बैच के अधिकारी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है. वहीं, काफी दिनों से खाली पड़े टाटानगर रेल एसपी के पद पर आइपीएस अजीत कुमार को पदस्थापित किया गया है. इसके पूर्व अजीत कुमार रांची सिटी एसपी एवं धनबाद में सिटी एसपी थे. जहां अपने कार्यकाल के दौरान वे कई आपराधिक गिरोहों पर नकेल कसने में कामयाब रहे. उनका तबादला जमशेदपुर रेल एसपी के पद पर हुआ है. (नीचे भी पढ़ें)
आइपीएस के तबादले की सूची एक नजर में :
- डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से विमुक्त किया गया
- वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया
- सुमन गुप्ता को रेल एडीजी बनाया गया
- प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी बनाया गया
- रांची आइजी मनोज कौशिक आfजी सीआइडी के प्रभार में रहेंगे
- बोकारो आइजी क्रांति कुमार गडीदेशी आइजी मानवाधिकार बनाये गये है
- नरेंद्र कुमार सिंह को आइजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर स्थापित किया गया
- दुमका आइजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आइजी बनाया गया
- सीआइडी आइजी के पद पर पदस्थापित सुदर्शन मंडल को आइजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया और वह जेल आइजी के प्रभार में रहेंगे
- सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आइजी बनाया गया
- आइजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आइजी का प्रभार दिया गया
- सीआइडी डीआइजी के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया.
- पश्चिम सिंहभूम के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया
- शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआइजी सब बनाया गया
- चौथे मनोज रतन को डीआइजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया
- पलामू डीआइजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया
- देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया
- रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआइजी बनाया गया
- अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया
- एहतेशाम वकारिब को सीआइडी एसपी बनाया गया
- अमित रेनू को पश्चिम सिंहभूम जिले का एसपी बनाया गया
- सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया
- रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी जमशेदपुर बनाया गया
- दीपक कुमार पांडेय को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया
- अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया
- कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया
- मनोज स्वर्गीयरी जैप तीन गोविंदपुर कमांडेंट बनाया गया
- मूमल राजपुरोहित को जैप आठ का कमांडेंट बनाया गया
- पारस राणा को सिटी एसपी रांची बनाया गया और उन्हें जैप 10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया
- राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया और साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया













