रांची : झारखंड में 25 सितंबर तक ऑनलाइन जमीन के रजिस्ट्रेशन, म्यूटेशन समेत अन्य मामले को लेकर कोई काम नहीं होगा. झारखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवा विभाग (जैप-आइटी) के अंतर्गत झारखंड स्टेट डेटा सेंटर (जेएचएसडीसी) द्वारा झारखंड भू-लेख आवेदन (झारभूमि) को नए और उन्नत इन्फ्रास्ट्रक्चर जेएचएसडीसी 2.0 में स्थानांतरित (माइग्रेशन) करने का कार्य किया जा रहा है. इस प्रक्रिया के तहत, झारभूमि सर्वर दिनांक 19 सितंबर से 25 सितंबर तक डाउन रहेगा. इस अवधि के दौरान राजस्व विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली नागरिक-केंद्रित सेवाएं (सिटीजन सेंट्रिक सर्विसेज) अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी. नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए सहयोग करें. साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया है कि सोमोटो म्यूटेशन के तहत किसी भी प्रकार के लेन-देन (ट्रांजैक्शन) में कोई हानि न हो. संबंधित प्रक्रियाओं को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं.



