बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव के क्लब भवन में विधायक समीर मोहंती ने ग्रामीणों संग बैठक कर समस्याओं से अवगत हुए. बैठक में ग्रामीणों ने विधायक को पेयजल, पीसीसी सड़क, आंगनबाड़ी केन्द्र, क्लब भवन में उपकरण, हाईमास्ट सोलर लाइट, शमशान घर, सिंचाई के लिए डीप बोरिंग निर्माण कराने समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने गांव के ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. विधायक ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को दूर करना ही मेरी प्राथमिकता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हेंमत सरकार में झारखंड राज्य सहित बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र का विकास को गति मिला है एवं मंईयां सम्मान योजना से सभी महिलाओं को 2500 रूपये पेंशन मिल रही है. इस योजना से महिलाएं काफी खुश दिखी. उन्होंने कहा कि हर गांव में विकास की गंगा बहेगी. मौके पर झामुमो प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा, जादुपति राणा, विशाल बारिक, शरद चंद्र मुंडा, डोमा बेरा, कामेश्वर जाना, तपन बेरा, दिलीप मुंडा, मिथुन कर, बापि साव समेत अन्य उपस्थित थे.



