जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में जमशेदपुर ट्रक एवं ट्रेलर ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति का ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग से लेकर सुवर्णरेखा नदी घाट तक झांकी एवं घोड़े, ऊंट आदि के साथ भव्य रूप से नगर भ्रमण करते हुए एवं सुप्रसिद्ध गायिका मिली मुखर्जी द्वारा नगर भ्रमण के समय अपनी प्रस्तुति दी गई एवं स्वर्णरेखा नदी घाट में बड़े धूमधाम से विसर्जन किया गया. सुबह विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त में पूजा किया गया था तथा शनिवार को संध्या 7:00 बजे एसोसिएशन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें भोजपुरी की सुप्रसिद्ध कलाकार अक्षरा सिंह अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देंगी. (नीचे भी पढ़ें)
शहर वासियों से अनुरोध है कि अपनी उपस्थिति से हमें कृतार्थ करें.इस विसर्जन कार्यक्रम में अध्यक्ष जसवीर सिंह, महासचिव मनीष सिंह, संरक्षक सतबीर सिंह सुमो, सह सचिव प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष रणजीत सिंह, उपाध्यक्ष बिट्टू तिवारी एवं शक्ति सिंह तथा यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ो सदस्यों ने भाग लिया.



