जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी गुरुद्वारा साहिब की जनरल बॉडी मीटिंग में संगत द्वारा लिए गए फैसले के अनुरूप सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है. कमेटी ने शनिवार को अकाली दल कार्यालय में उम्मीदवारों की स्क्रूटनी (धार्मिक जांच) के लिए समय सुबह 11:00 बजे निर्धारित किया है. (नीचे भी पढ़ें)
सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि जो उम्मीदवार इस स्क्रूटनी में पास होंगे, उनका चुनाव संपन्न कराया जाएगा और इसके बाद जल्द ही सोनारी गुरुद्वारा का प्रबंधन निर्वाचित प्रधान को सौंप दिया जाएगा.



