जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन की शाम “खेल-खेल में” थीम पर एक रेट्रो नाइट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. साकची स्थित अग्रसेन भवन में शाम 5 बजे से आयोजित उक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के लिए कई पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिनमें रेट्रो ड्रेसअप पुरस्कार, डमशराज, हुक स्टेप, एवी राउंड, साउंड हाउंड, ट्यून ट्रिविया और दर्शकों द्वारा चुना गया “एक्स फैक्टर” पुरस्कार शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में एक रेट्रो थीम आधारित अंत्याक्षरी भी आयोजित की गई, जिसमें चार टीमों ने भाग लिया. इस शानदार शाम के आयोजन में करीब 350 सदस्य अग्रवाल समाज से जुड़े हुए थे. कार्यक्रम के निर्णायक पैनल में कविता धूत, प्रीति मेघानी और वंदना पेंटकोटा शामिल थीं. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया, जिनमें प्रभा पाड़िया, नम्रता सोंथालिया, उमा चेतानी, बीना देबुका, रश्मि मूनका, ममता मुरारका, राजदुलारी झाझरिया, संगीता भालोटिया, मंजू कांवटिया, अनिता अग्रवाल, निशा सिंघल, पारुल चेतानी, प्रियंका पोद्दार, नेहा अग्रवाल, श्री चौधरी, रचना सेहरिया, श्रुति शाह, मिनी शाह, शिल्पी पलसानिया, काविता अग्रवाल और अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित थीं. यह कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहा गया और सम्पूर्ण आयोजन एक सुपर डुपर सफल रहा.




