बहरागोड़ा: भाजपा बहरागोड़ा मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी एवं जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव के द्वारा वीणापानी स्टेडियम परिसर में पौधरोपण कर किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों से अपनी मां की स्मृति में एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है. हरित भारत के लिए भाजपा कार्यकर्ता पौधरोपण कार्यक्रम में जनसहभागिता सुनिश्चित करेंगे.(नीचे भी पढ़े)
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों पौधरोपण को जन अभियान के रुप में चलाया जायेगा. डॉ गोस्वामी ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई तथा कल-कारखानों के विषैले धुआं से पर्यावरण संकट में है. जलवायु परिवर्तन के कारण अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि तथा बादल फटने जैसे प्राकृतिक आपदाओं का लोगों को सामना करना पड़ रहा है. छायादार एवं फलदार वृक्ष प्रकृति में नमी बनाये रखते हैं.(नीचे भी पढ़े)
बारिश को अपनी ओर खिंचते हैं. स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं. डॉ गोस्वामी ने कहा कि सुरक्षित भविष्य के लिए पौधरोपण आवश्यक है. पौधरोपण कर हम भावी पीढ़ी को स्वच्छ वायु प्राप्त करने के नैसर्गिक अधिकार को संरक्षित कर सकते हैं. इस अवसर पर अर्चना दास, अपूर्व दास, मिहिर दोलाई, अशोक कर, मिहिर बैठा, सूर्यकांत साव, प्रशांत नायक, समीर कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.



