सरायकेला : कुड़मी को आदिवासी समुदाय में शामिल करने एवं कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किए जाने की मांग को लेकर आहूत रेल टेका आंदोलन कोल्हान के सभी रेलवे स्टेशनों पर समाप्त हो चुका है मगर सिनी रेलवे स्टेशन से सटे मुंडा टांड रेलवे स्टेशन के समीप आंदोलनकारी अभी भी रेल ट्रैक पर जमे हैं. प्रशासन के साथ कई दौरा की वार्ता के बाद भी आंदोलनकारियों ने आंदोलन समाप्त नहीं किया है. हालांकि आंदोलन से कई बड़े चेहरे गायब हो चुके हैं.




