रामगोपाल जेना/चाईबासा : रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा एक अगस्त को 158वें मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. स्व हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 26 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने बताया कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और एक जुलाई 2012 को मानव हित में आम लोगों को रक्तदान करने एवं रक्तदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से स्व हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में प्रत्येक महीने की एक तारीख को रोटरी मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर किया जा रहा है. आज एक अगस्त को रोटरी क्लब चाईबासा द्वारा ब्लड बैंक में 158वें मासिक रक्तदान सह जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम एवं अपने जीवन में चौथी बार रक्तदान करनेवाली गुरुवारी बलमुचु को रोटरी क्लब की ओर से पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

रोटरी रक्तदान शिविर में आमंत्रित मुख्य अतिथि, सिविल सर्जन डॉक्टर सुशांतो माझी को रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका, प्रायोजक गुरमुख सिंह खोखर एवं उपस्थित सभी रोटेरियन्स की ओर से पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया. शिविर में अध्यक्ष विकास दोदराजका, सचिव हिना ठक्कर, गुरमुख सिंह खोखर, निर्मल चंद्र त्रिपाठी, नरेंद्र ठक्कर, सुशील मूँधड़ा, मदनलाल गुप्ता, महेश खत्री, अनिल शर्मा, दीपक प्रसाद, विष्णु भूत, राम अवतार अग्रवाल एवं ब्लड बैंक कर्मियों में इंद्रनील और मनोज कुमार सहित अन्य ने सराहनीय भूमिका निभाई.



