जमशेदपुर : झारखंड सरकार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री तथा घाटशिला विधायक रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है. परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार अस्पताल प्रशासन से संपर्क में हैं. (नीचे भी पढ़ें)

आज वे स्वयं अपोलो अस्पताल पहुंचे. मंत्री रामदास सोरेन की चिकित्सा स्थिति की जानकारी ली और उनके परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया. मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि कठिन समय में पूरा राज्य परिवार उनके साथ खड़ा है. हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि श्री रामदास सोरेन शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के अपने कार्य में लौटें. ईश्वर उन्हें शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.




