जमशेदपुर: जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में रविवार को स्वच्छता और सफाई अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया. सफाई अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकार यानी डालसा जमशेदपुर की ओर से आयोजित किया गया.(नीचे भी पढे)

मौके पर प्रधान जिला जज ने स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि गंदगी कई बीमारियों की जड़ है. इसलिए जहां भी रहें, साफ-सफाई से रहें. उन्होंने कहा कि मन स्वच्छ रहेगा तभी तन स्वस्थ रहेगा. डालसा सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि इस अभियान में व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, कोर्ट स्टाफ और पीएलवी भी शामिल हुए.
सभी ने मिलकर कोर्ट परिसर की सफाई की और अभियान को सफल बनाया. (नीचे भी पढे)

इस स्वच्छता अभियान से कोर्ट परिसर में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ी है. यह संदेश भी गया कि स्वच्छता सिर्फ एक दिन का काम नहीं, बल्कि रोज की आदत होनी चाहिए.














