चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में रविवार को शुक्ल नवमी के उपलक्ष्य में वैदिक विधि विधान से नौ कन्याओं की पूजन संपन्न हुआ. आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी ने पूजन का कार्य कराया इसके बाद बच्चों एवं श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
यह कार्यक्रम कोलकाता निवासी समाजसेवी विकास माधवगेढ़िया के सौजन्य से संपन्न हुआ. इस मौके पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी, सुमित्र महतो, सुकुमार महतो, हरेन हांसदा, श्याम चरण मुंडा, चंचला देवी, मालती देवी, लीला देवी, अलका देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














