घाटशिला: घाटशिला के दिशोम जाहेरथान कमेटी सुरदा क्रॉसिंग सोहदा, झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं ने जाहेरथान परिसर में पूजा अर्चना कर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य ठीक होकर जल्द से जल्द क्षेत्र के लोगो के बीच लौटने की कामना की. लोगों ने दिशोम जाहेरथान मे मारांग बुरू, जाहेर आयो, मोडे़ को, तुरूय को, ब्रह्ममाण् के श्रृष्टिकर्ता से माथा टेककर प्रार्थना कर मन्नत मांगा की शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन जल्द से जल्द ठीक होकर हम लोगो के बीच वापस आएं. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य कान्हू सामंत, मुसाबनी प्रखंड के अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव महेश्वर हांसदा, कोषाध्यक्ष पालूराम माझी, आजजा जिलाध्यक्ष लोविन सबर, सोमाय सोरेन, मीडिया प्रभारी गौरांग माहली, गणेश टुडू, अर्जुन मार्डी, प्रियनाथ बास्के ,अमन मुर्मू, सोमाय टुडू, संजीवन पातर, विराम मुर्मू, मोहन मुर्मू, दिशोम जाहेरथान के नायके बाबा मुकरू हेम्ब्रम, अध्यक्ष अर्जुन माझी, सचिव सुभाष मुर्मू, कोषाध्यक्ष कान्हाई मुर्मू, उपाध्यक्ष सिंगराय हेम्ब्रम, धानो मुर्मू, गोदा सोरेन, गोपाल मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.














