जमशेदपुर: श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल के ज्योति क्लब की ओर से साकची थाना में रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर क्लब की कुछ छात्राओं ने वहां के पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षा-संबंध का भाव प्रकट किया. यह आयोजन ज्योति क्लब की प्रमुख शिक्षिका बी. निरूपमा के नेतृत्व में संपन्न हुआ. उनके साथ शिक्षक हाबिल जार्ज और शिक्षिका औनड्रिला भी उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़े)
इस समारोह का उद्देश्य छात्राओं में देशभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता की भावना को जागृत करना था. थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा एवं अन्य अधिकारीगण ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना प्रगाढ़ होती है. विद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक मूल्यों की समझ और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है.




