देवघर : अनोखा समाज की ओर से दो दिवसीय झूलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. समाज के सारे कार्यकर्ता इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं. इस बार झूलन उत्सव में अनोखे रंग मंच पर भगवान श्री कृष्णा की अद्भुत लीलाओं में से एक रासलीला का प्रदर्शन किया जाएगा. इसकी परिकल्पना को सफलता पूर्वक प्रस्तुत करने के लिए भानु श्री एवं उनकी पूरी टीम लगी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे नगर के वासी, जिला प्रशासन, देवघर नगर निगम के आयुक्त एवं पदाधिकारी प्रकाश मिश्रा, मनीष भारद्वाज, वार्ड नंबर 29 के वार्ड निरीक्षक पवन मिश्रा (सुखो दा) सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इसके सफल आयोजन के लिए अनोखा समाज के सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं. पार्षद पति अरुण केसरी, मुरारी चरण मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, नीरज कुमार राव, विकास राव, सचिन राव, श्रवण गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, अमन वर्मा, आयुष, छोटू एवं शैलेश मिश्रा इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं. (नीचे भी पढ़ें)

अनोखा समाज की आयोजन समिति की ओर से बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं. पूरे मुहल्ले को आधुनिक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है. आयोजन का मुख्य आकर्षण सद्भावना एवं कृष्ण के द्वारा नरकासुर वध होगा. अनोखा समाज के सदस्यों की ओर से पहलगाम आतंकवादी हमले और अहमदाबाद के प्लेन क्रैश में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी.











