मेदिनीनगर (पलामू) : जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस पुनीत अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की दुआ की, वहीं भाइयों ने भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लिया. यह बहुत पुरानी परंपरा है और आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में भी उसका निर्वहन अच्छे तरीके से किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
भाई-बहन के प्यार का अटूट रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं है और इस रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है. रक्षाबंधन इसी मजबूत रिश्ते का त्यौहार है. जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधी. माथे पर तिलक लगाकर भाई की आरती उतारी और मिठाई खिलाकर अपने भाई की लंबी उम्र की दुआ ईश्वर से की.











