गालूडीह: गालूडीह में शनिवार को रक्षाबंधन मनाया गया. बहनों ने भाइयों की कलाई पर स्नेह का धागा बांधकर अपनी रक्षा का आशीष लिया. वहीं, भाइयों ने बहनों को आजीवन रक्षा का भरोसा देते हुए उपहार दिया. घर के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया. (नीचे भी पढ़े)
छोटे बच्चों में गजब का उत्साह था.रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है,जो परिवारों को एक साथ लाता है. यह भाई-बहनों के बीच के बंधन को मज़बूत करता है और उन्हें एक-दूसरे के करीब महसूस कराता है. यह प्यार,खुशी और एकजुटता से भरा दिन है.











