जमशेदपुर : चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के अंतर्गत जमशेदपुर के मानगो पेरिस द्वारा मानगो शंकोसाई संत फ्रांसिस चर्च परिसर में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया. साथ ही दिशोंम गुरु शिबू सोरेन विनम्र श्रद्धांजलि दिया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में झारखण्ड की शेरनी आयरन लेडी नाम से मशहूर खूंटी की समाजसेवी दयामनी बारला उपस्थित थी. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम का शुरुआत मानगो पेरिश के चेयरमैन रेव्ह जीवन मसीह तोपनो के द्वारा प्रारंभिक प्रार्थना के साथ दिशोंम गुरु को विनम्र श्रद्धांजलि दे के थोड़ी देर मौन रखकर दिया गया और पीएन हेम्ब्रम के द्वारा दिशोंम गुरु के जीवनी को लोगो के सामने बताया गया. साथ ही आसलेन मानकी द्वारा विश्व आदिवासी दिवस की भूमिका को रखा गया. मुख्य वक्ता दयामनी बारला ने आदिवासी एकता और अधिकार के बातों को रखा. आदिवासी अपनी जमीन कि रक्षा कैसे करें, इस पर गहनता से अपनी बातों को रखी. वर्तमान में हो रही घटनाओं पर भी अपने विचार को व्यक्त की.(नीचे भी पढ़े)

विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर पेरिश के चेयरमैन रेव अरुण बरवा, फा सुरेश मिंज, रेव सतीश मिंज, रेव अनुकरन कंडुलना, रेव मार्कस मुखी, रेव सूचित मिंज,डॉ पीके बारला, डॉ अभिषेक मुंडू, आशीष शीतल, बाहलेन चम्पीया, डॉ सुमन टोप्पो ने भी अपने विचारों को रखा. इस कार्यक्रम में पूरे जमशेदपुर से लगभग 500 से अधिक लोगो ने अपनी उपस्थिति को दिया. धन्यवाद ज्ञापन रेव्ह सोमा सेमसन कंडीर ने अंतिम प्रार्थना के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक रोशन मिंज एवं शिशिर खलखो, मंच संचालन दीपक पूर्ति एवं सुबासी बोदरा, प्रभात तिर्की, समीर खालखो, अमित तिर्की का सरहानीय योगदान रहा.











