जमशेदपुर : मानगो को साकची से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे फ्लाइओवर पर आज घटी एक बड़ी दुर्घटना में पिलर के ऊपर काम कर रहा एक मजदूर करीब 30 फीट ऊपर से गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस दुर्घटना के बाद कार्यस्थल पर हड़कंप मच गया. उधर दुर्घटना की सूचना पाकर वहां पहुंचे जदयू नेता पप्पू सिंह ने जख्मी मजदूर को इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. (नीचे भी पढ़ें)

एमजीएम अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल मजदूर की जांच के बाद उसकी स्थिति गंभीर बताते हुए उसको टीएमएच रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताते हैं कि मानगो चौक पर जो फ्लाइओवर बन रहा है उसमें मजदूरों से बिना सेफ्टी बेल्ट के ऊंचाई पर काम कराया जा रहा है. मजदूरों को हेलमेट भी मुहैया नहीं कराया गया है और मजदूर असुरक्षित स्थितियों में ही काम कर रहे हैं.











