
जमशेदपुर: प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा का भोजली महोत्सव कबीर मंदिर सोनारी के परिसर में मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को पुष्प चढ़ाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. जिसमें समाज के सभी बुजुर्ग एवं महिलाओं का विशेष योगदान रहा.
कार्यक्रम मुख्य रूप से मुख्य अतिथि पश्चिम विधानसभा के विधायक सचिव मुन्ना सिंह, हिंदू पीठ के अरुण सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, छत्तीसगढ़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्यारेलाल साहू, एवं हिंदू युवा संघ के अध्यक्ष किशोर ओझा उपस्थित थे.सर्वप्रथम सभी भोजली को एकत्रित कर पूजा अर्चना की गई , उसके बाद उसे कबीर मंदिर से लेकर कपाली घाट तक भोजली शोभायात्रा बाजा गाजा के साथ जुलूस के रूप में विसर्जन के लिए प्रस्थान किया गया. कपाली में भोजली को विसर्जित कर फिर वापस कबीर मंदिर पहुंचकर महिलाओं के द्वारा भोजली सुवा गीत का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह लोधी, संस्थापक रिपेंद्र कुमार सिंह लोधी, संरक्षक किशन लाल वर्मा, उपाध्यक्ष भुनेश्वर राय, महासचिव ज्वाला सिंह, सचिव अवध राम, कोषाध्यक्ष जे शिवकुमार, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह लोधी, महिला अध्यक्ष संगीता लोधी, महासचिव लक्ष्मी लोधी, युवा अध्यक्ष कमल प्रसाद, युवा महासचिव परमेश्वर जंघेल तथा कार्यकारणी के सदस्य सोनी राम वर्मा, आशा देवी ,गुड़िया देवी ,गुड्डी देवी, कंचन वर्मा, मंदा देवी ,बबीता देवी ,सीमा देवी, मेघा देवी ,सीमा राज सिंह ,सुरेश कुमार वर्मा ,नरेश लाल , राजु लाल लोधी, लक्ष्मण लोधी तथा समाज के सभी बुजुर्गों का विशेष योगदान रहा. अंत में धन्यवाद ज्ञापन महिला अध्यक्ष संगीता लोधी द्वारा किया गया. समाज के संस्थापक राजकुमार सिंह लोधी ने कहा कि लोधी समाज का सांस्कृतिक त्योहार है. हर वर्ष बहाने अपने भाइयों के सुख समृद्धि के लिए उजना करती है और छत्तीसगढ़ी क्षत्रियों का महापर्व ग्रुप में जाना जाता है विशेष कर लोधी समाज का महिलाएं बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में से लिया जाता है यह संस्कृति परंपरा सदियों से चलती आ रही है.











