जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने दो दिनों में उद्भेदन कर लिया. इस मामले में पीड़िता नंदिता (24 वर्ष) ने लिखित शिकायत में बताया था कि उनके बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात और 10,000 नकद लेकर फरार हो गए. शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर एक वयस्क और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. (नीचे भी पढे)
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आयुष पांडे, पिता गोपाल पांडे, निवासी मकान संख्या 1054, कुम्हारपाड़ा, सोनारी, के रूप में हुई है. दो अन्य नाबालिगों को पकड़ा गया है. इन अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गया अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया. बरामदगी में सोने की दो अंगूठियां, सोने के कान के दो जोड़े, चांदी के पायल के दो जोड़े, चांदी का लोटा, थाली, छोटा प्लेट, ग्लास, चाभी रिंग और 4,000 नकद शामिल हैं. पुलिस के अनुसार, शेष रकम और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं.











