सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर 15 अगस्त को लेकर मंगलवार रात सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में सरायकेला के चौक चौराहों पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की गई. साथ ही चालक व उप चालकों की तलाशी ली गई. संदिग्ध लगनेवाले चेहरे से हर तरह के सवाल दागे गए. संतुष्ट होने पर वाहन चालकों को छोड़ा गया. आमलोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई. सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि अपराध रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
हेलमेट पहनने की अपील: थाना प्रभारी ने दो पहिया वाहन चलाने वाले सभी लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की. उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया बाइक चलाने वाले इधर- उधर भागते दिखे तथा अपने रास्ता बदलकर लोग भागते दिखे. थाना प्रभारी ने बताया कि यह जांच अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाया गया है, ताकि थाना क्षेत्र में कोई क्राइम की घटना न हो. मालूम हो कि पुलिस ने 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं. पुलिस की टीम शहर के विभिन्न इलाकों में गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है.(नीचे भी पढ़े)
नशाखोरी और अड्डे बाजी के खिलाफ भी अभियान: एंटी क्राइम चेकिंग के बाद थाना प्रभारी विनय कुमार ने नशाखोरी और अड्डे बाजी के खिलाफ भी अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य शहर को अपराध मुक्त बनाना है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.











