• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 12, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur students returs from isro trip : तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर लौटीं छात्राओं ने साझा किए प्रेरणादायी अनुभव, रोमांच से भरपूर रहा इसरो का दौरा, देखिये – video

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की 28 छात्राओं का दल तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पूर्ण कर सकुशल जिले में लौट आया. समाहरणालय (डीसी) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपनी अविस्मरणीय यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस भ्रमण ने उनके ज्ञान, दृष्टिकोण और प्रेरणा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया. छात्राओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उपायुक्त (डीसी) कर्ण सत्यार्थी का विशेष आभार व्यक्त किया. छात्राओं के भ्रमण का पहला दिन विज्ञान और प्रौद्योगिकी को समर्पित रहा, जिसमें छात्राओं ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी एसएचआर), श्रीहरिकोटा का अवलोकन किया. साथ ही आरएम के ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस का भी दौरा किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की. दूसरे दिन दल ने देश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से परिचय प्राप्त किया. स्टेट म्यूजियम और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) द्वारा संरक्षित महाबलीपुरम के महत्त्वपूर्ण स्थलों महाबलीपुरम किला, म्यूजियम, मंदिर एवं टाइगर केव आदि का अवलोकन किया. साथ ही चेन्नई स्थित मॉडल स्कूल, कोवालम का भ्रमण किया, जहां शिक्षण पद्धतियों एवं संसाधनों को देखा. भ्रमण के तीसरे दिन छात्राओं ने एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम का भ्रमण कर खेल जगत की झलक देखी और रेलवे म्यूजियम में भारत के रेल इतिहास और विकास यात्रा को करीब से समझा. (नीचे भी पढ़ें)

साइंस ओलंपियाड के माध्यम से चयनित इन छात्राओं के लिए यह यात्रा एक अनूठा अनुभव साबित हुई, जिसमें विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा का समन्वय देखने को मिला. छात्राओं ने कहा कि इस यात्रा ने उनके भीतर नए सपनों और लक्ष्यों को जन्म दिया है. छात्राओं ने एक सुर में कहा कि किया “हम अब खुद को बड़े मंच पर देखने का सपना देख रही हैं. इस यात्रा ने हमें यह विश्वास दिलाया कि कठिन मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर वास्तविक दुनिया को समझने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी सोच का दायरा और दृष्टिकोण व्यापक होता है. ऐसे अवसर न केवल सीखने की ललक को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, जिज्ञासा और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक दृढ़ संकल्प भी पैदा करते हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि इस अनुभव से प्रेरित होकर ये छात्राएं आने वाले समय में विज्ञान, तकनीक, शोध, खेल या किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur youth missing : मानगो बगानशाही का लापता युवक को लेकर परिवार आशंकित, अज्ञात लाश मिलने से सनसनी, विधायक सरयू राय से हस्तक्षेप की मांग
खबर

Jamshedpur youth missing : मानगो बगानशाही का लापता युवक को लेकर परिवार आशंकित, अज्ञात लाश मिलने से सनसनी, विधायक सरयू राय से हस्तक्षेप की मांग

September 12, 2026
jamshedpur road accident-पटमदा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, परिजनों को दे दी गयी है सूचना
खबर

jamshedpur road accident-पटमदा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, परिजनों को दे दी गयी है सूचना

September 12, 2026
Saraikela theft : मरीज को देखने जहानाबाद निकला परिवार, पीछे से घर में घुस गए चोर,  ढाई लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ किया साफ
खबर

Saraikela theft : मरीज को देखने जहानाबाद निकला परिवार, पीछे से घर में घुस गए चोर,  ढाई लाख के जेवरात और नगदी पर हाथ किया साफ

September 12, 2026
Next Post

Srinath university achievement : श्रीनाथ विश्वविद्यालय बना देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ उभरता निजी विश्वविद्यालय, आउटलुक आई-केयर रैंकिंग 2025 में श्रीनाथ विश्वविद्यालय को भारत के शीर्ष 10 उभरते राज्य निजी विश्वविद्यालयों में दूसरा रैंक

Jamshedpur bjp : जमशेदपुर के भाजपा नेता अपने घरों पर फहरा रहे तिरंगा, "हर घर तिरंगा अभियान" को बनाया जा रहा सफल

Jamshedpur rural fire - बहरागोड़ा में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, कपड़े, बर्तन सहित आभूषण जलकर खाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur congress protest : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, नशा के खिलाफ बुलंद की आवाज

Chandil accused of electrocution arrested : खेत में बिजली के तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, खेत में बिजली का तार लगाने का आरोपी गया जेल

jharkhand visit of supreme court justice : सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति चन्द्रशेखर और मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनक से मिले झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल, किया अभिनंदन

jamshedpur durga puja samity agm : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, 327 दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा, महोत्सव की तैयारियों एवं विभिन्न समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Jamshedpur brics summit reaction : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन भारत की आर्थिक प्रगति में मील का पत्थर : अनिल मोदी

jamshedpur health report : धातकीडीह के मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए लगाया विशेष आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर, लोगों की मदद

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News