बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव के हेमसागर तालाब टोला निवासी घासीराम भोक्ता के घर में गुरूवार की दोपहर शॉट सर्किट होने से घर में आग लग गयी. आग लगने से घर में रखें कपड़ा, बिस्तर, बर्तन, राशन की सामग्री हमेत कुछ आभूषण भी जलकर खाक हो गया. मिली जानकारी के अनुसार घर में जब आग लगी तो घर पर कोई नहीं था, परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
घर से धुंआ निकलता देख आस पास के ग्रामीण वहां पहुंचे और आग पर किसी तरह काबू पाया. ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद भी घर समेत सारा समान जलकर खाक हो गया. इस अग्निकांड में गृह मालिक को भारी नुकसान पहुंचा है.



