रांची : झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता की नियुक्ति पर उठा विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया हैं. सोमवार को उच्चतम न्यायालय इस मामले पर सुनवाई करने वाला हैं. प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई, जस्टिस के विनोद चंद्रन और जस्टिस एनवी अंजरिया की पीठ इन पर सुनवाई करेगी. गौरतलब है कि, झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता रिटायरमेंट के बाद भी अपने पद पर बने हुए हैं. झारखंड सरकार के आदेश के आलोक में हुए इस पद को अभी भी सुशोभित कर रहे हैं जिसको लेकर भाजपा समेत तमाम विपक्ष हमलावर है.











