सरायकेला: सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सात वर्षीय मासूम रविन्द्र महतो की करंट लगने से मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों में मातम छा गया है. घटना थाना क्षेत्र के टियूनिया गांव की है. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार बच्चा घर में रखे पंखे को चालू करने गया था. पंखे पर भीगा कपड़ा डाला हुआ था. (नीचे भी पढ़े)
जैसे ही उसने स्विच ऑन किया, करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया. परिजन तुरंत मेन स्विच बंद कर उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. उधर घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि यदि उपकरणों और तारों की नियमित जांच की जाती तो शायद यह हादसा टल सकता था. साथ ही मृतक के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई है.











