रांची / जमशेदपुर: पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आंध्र प्रदेश दक्षिण तटों पर एक गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो संभवत: 19 की सुबह दक्षिण ओडिशा – उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों को पार कर जायेगा. इस मौसम को देखते हुए झारखंड के कई जिलों में 19 अगस्त से 22 अगस्त तक बारिश का अनुमान है. इसे लेकर राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सोमवार सुबह से ही शहर का मौसम का मिजाज बदला रहा. तभी धूप कभी छांव तो कभी काले बादल मंडराते रहे. दोपहर बाद जमशेदपुर, रांची, खूंटी समेत कई जिलों में बूंदाबांदी हई. (नीचे भी पढ़ें)
जानें अगले चार दिनों का मौसम अपडेट – 19 और 20 को राज्य में कहीं कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका के साथ वज्रपात की संभावना है. वहीं 21 और 22 अगस्त को जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. 21 अगस्त को राज्य के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज, बोकारो, हजारीबाग और कोडरमा जिले में कहीं कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है. वहीं 22 अगस्त को राज्य के देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में कहीं कहीं भारी बारिश का अनुमान है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.











