गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़ियाडीह गांव में रविवार रात बीणापानी क्लब ने धूमधाम से मां मनसा की पूजा की. गांव में मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की गयी. सुबह में पशुओं की बलि दी गयी. वही रात को झुपार और सतबहनी नृत्य का आयोजन किया गया. जिसे देखने के लिए आसपास गांवों से सैकड़ो ग्रामीण पहुंचे. मालूम हो कि खड़ियाडीह गांव में हर साल धूमधाम से मनसा पूजा की जाती है. यहां तीन दिनों तक लगातार कार्यक्रम आयोजित होता है. जिनकी मन्नतें पूरी होती है वे पशुओं की बलि चढ़ाते है. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने बताया कि मनसा पूजा के दिन भक्त देवी मां मनसा की पूजा करते हैं, उनसे आशीर्वाद मांगते हैं. सांप और बिछुओं के काटने और बीमारियों से सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं. मनसा देवी को संतान प्राप्ति के लिए भी पूजा जाता है. उनकी पूजा करने से नि:संतान दंपतियों को संतान सुख मिलता है. भक्तों को शारीरिक और मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलता है. मौके पर बीणापानी क्लब के सदस्य शिवनाथ सिंह, डॉ चित्तरंजन महतो, दीपक महतो, चित्तरंजन महतो, खगेश्वर महतो, प्रभाकर महतो, हरगोविंद सिंह, समीर महतो, राहुल महतो, कैलाश महतो, मंटू महतो, राकेश महतो, मनीष महतो, शिशिर महतो, अमित महतो, अपूर्व महतो, दिवाकर महतो, छूटू महतो, निखिल रंजन महतो आदि उपस्थित थे.











