रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड की गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाइ मुंडा को जलशक्ति मंत्रालय की ओर से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान सेलाई मुंडा को नई दिल्ली में 79वैं स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. सेलाई मुंडा के सम्मान के बाद चक्रधरपुर प्रखंड में हर्ष का माहौल है (नीचे भी पढ़ें)

दिल्ली से लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के पास गाजे-बाजे के साथ और अंगवस्त्र देकर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उनका स्वागत किया. वहीं मुखिया सेलाई ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया.(नीचे भी पढ़ें)

सेलाइ मुंडा की उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए पेयजल स्वच्छता विभाग के उप निदेशक ने पत्र लिखकर बताया कि उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. सेलाई मुंडा अपने ग्राम पंचायत के विकास को लेकर सक्रिय रहते हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं.











