जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह में रवि यादव पर गोली चालन मामले में पुलिस को एक और कामयाबी मिली है, इस मामले में पुलिस ने विवेक राज व विवेक जी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक के पास से देसी पिस्टल, देसी कट्टा, स्कूटी मोबाइल बरामद किया है. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया है.(नीचे भी पढ़े)
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी निहाल तिवारी व रेहान खान ने कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके अलावा तीन-चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन पुलिस ने निहाल तिवारी व रेहान खान को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, इसके बाद उनके निशानदेही पर विवेका राज को गिरफ्तार किया गया. साथ ही पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल, देसी कट्टा, एक स्कूटी व दो मोबाइल बरामद किया है.












