जमशेदपुर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. एसडी सिंह की पुण्य स्मृति में एसडी सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर के तीसरे एवं अंतिम दिन सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर उनकी अंतिम जांच नेत्र चिकित्सक डॉ बी पी सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा की गयी. (नीचे भी पढ़े)
जिसके पश्चात नेत्र रोगियों को आवश्यक चश्मा, दवा प्रदान करने के साथ ही ऑपरेशन कराये आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर उन्हें विदा किया गया. शिविर के अंतिम दिन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह के साथ कार्यकर्ता राकेश मिश्र, अशोक कुमार सिंह, आशीष कुमार, हीरालाल, श्याम कुमार प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे. रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी का 781वां नेत्र शिविर उद्योगपति व समाजसेवी राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में 23 से 25 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा.











