जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के चुनीडीह गांव निवासी निमाई सिंह की पत्नी गुणी सिंह सरदार (32 वर्ष) मंगलवार को धान के खेत में काम करने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गई. परिजनों ने गंभीर हालत में उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई. इस संबंध में पति निमाई सिंह ने बताया कि गुणी अपने खेत में खर-पतवार की निराई-गुड़ाई का काम रही थी. उसी दौरान बारिश के साथ उसके शरीर पर आकाशीय बिजली गिर जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी. घटना के बाद वाहन की व्यवस्था कर उन लोगों ने दोपहर 3 बजे के करीब उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका का एक बेटा धीरेन सिंह (12 वर्ष) और एक बेटी नमिता सिंह (8 वर्ष) हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमॉर्टम के पश्चात शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा.











