जमशेदपुर : जमशेदपुर के भालूबासा स्थित जंबू अखाड़ा प्रांगण में झारखंड के दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं झारखंड प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. जंबू अखाड़ा समिति द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई है, जिसमें पुण्य आत्मा के शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया. इसमें सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. यह झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. विगत दिनों गुरूजी शिबू सोरेन का नेमरा स्थित गांव मे अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें लाखों की संख्या मे लोग जुटे थे.(नीचे भी पढ़े)

उसके बाद झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेंन का भी अंतिम संस्कार मे हज़ारों लोग उनके अंतिम संस्कार घोड़ाबांधा स्थित धुआँ कॉलोनी मे हुआ जिसमे हज़ारों की संख्या मे लोग उपस्थित रहे. झारखंड में इन आंदोलनकारी को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मन्दिर कमिटी के संरक्षक बंटी सिंह, लाइसेंसी रणवीर मंडल, सुमित कुमार, दिनेश राव, विषु कुमार, विपुल कुमार, रंजीता राय, संजय कुमार, रवि विश्वनाथ, काकुली मुखर्जी, जय मुखी, देबाशिष् झा, गौतम धर, गणेश चंद्रा, जय चटर्जी,आदि अखाड़ा समिति के सदस्य उपस्थित रहे.











