जमशेदपुर : लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम ने आज टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में कार्पेट एवं भोजन वितरण किया. कार्यक्रम की शुरुआत सायं 7:30 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में क्लब के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कार्पेट बिछाया गया एवं स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरित किया गया. इस अवसर पर क्लब की ज़ोन चेयर पर्सन पी पुष्पलता विशेष रूप से उपस्थित रहीं. (नीचे भी पढ़ें)

इस सेवा कार्य में क्लब के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही. सभी ने तन-मन से सहयोग कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाया. लायंस क्लब जमशेदपुर प्रीमियम ने बताया कि समाज में सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाना ही इस आयोजन का उद्देश्य था. क्लब के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य करने का निर्णय लिया, जिससे जरूरतमंद लोगों को सहायता और समाज में सकारात्मक संदेश का संचार हो. (नीचे भी पढ़ें)

क्लब की प्रेसिडेंट लायन ममता मूनका ने कहा कि “हमारे सभी सदस्यों का सहयोग और सक्रियता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है. समाज की सेवा करना हमारे क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम आगे भी ऐसे कार्य करते रहेंगे. क्लब की प्रेसिडेंट ममता मूनका के अलावा फाउंडर प्रेसिडेंट नेहा चौधरी, नवनीत चौधरी, सपना भाऊका, महेश भाऊका, आशीष चौधरी, अदिति चौधरी व अन्य सभी समर्पित सदस्यों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. क्लब के सचिव अंशुल रिंगसिया ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया है












