सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को लेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ड्राइव चलते हुए यातायात नियम तोड़ने वालों से कुल 1 लाख 59 हजार 750 रुपये का जुर्माना वसूला. जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक सिग्नल पर नियम तोड़ने वाले 54 वाहन चालकों से 8100 रुपये का जुर्माना वसूला गया. वहीं जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अलग-अलग मद में कुल 1 लाख 51 हजार 750 रुपये का चालान काटा गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें बगैर बीमा के 4, बगैर लाइसेंस के 5, बिना हेलमेट के 21, ट्रिपल राइडिंग के 2, बिना सीट बेल्ट के 33, सिग्नल जंपिंग के 45, बंफर 1, बिना परमिट 2, ओवरलोडिंग के 5, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए 8, आदेश का उल्लंघन करने पर 24 और प्रदूषण से संबंधित 10 चालान शामिल हैं. ट्रैफिक प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं.












