बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत अतंर्गत बामडोल ए टु जेड सार्वजनीन गणेश पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष धूमधाम के साथ श्री श्री गणेश पूजा आयोजित की जाएगी. इसको लेकर ए टु जेड बामडोल गणेश पूजा कमेटी की ओर से 12 फीट की एक भव्य गणेश प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है. पूजा कमेटी के लोग आयोजन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं. 27 अगस्त को विघ्नहर्ता गणेश की पूजा होने के कारण कारीगर इस भव्य गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देने के लिए युद्धस्तर पर निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं. बामडोल तालाब के समीप ए टु जेड गणेश पूजा कमेटी की ओर से भव्य पंडाल का भी निर्माण कराया जा रहा है. कमेटी के सदस्य उत्साह के साथ गणेश पूजा तैयारियों में जुटे हुए हैं.











