चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की मटियाबांधी पंचायत के धानघोरी गांव निवासी कमलदास हेम्ब्रम अब जमशेदपुर एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा. कमलदास हेम्ब्रम एक साधारण परिवार के विधार्थी है. उनके पिता पारा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय घाघरा और मैट्रिक मटियाबांधी हाई स्कूल से पास करने के बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही आकांक्षा योजना की परीक्षा पास की, और आज वह सरकारी खर्च से एमबीबीएस की पढ़ाई करेगा. कल कमलदास हेम्ब्रम का मेडिकल कॉलेज में दाखिला हो गया है. (नीचे भी पढ़ें)
कमलदास हेम्ब्रम ने कहा कि वह और उनका परिवार ग़रीबी का दंश बहुत झेले हैं. घर में साग-भात खाकर पढ़ाई-लिखाई की. कहा कि आगे पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव के गरीब असहाय लोगों की चिकित्सा ही उसकी पहली प्राथमिकता रहेगी. कमलदास हेम्ब्रम की इस सफलता से गांव के ग्रामीण और परिवार के लोगों में हर्ष व्याप्त है.











