सरायकेला: जिले के गम्हरिया थाना पुलिस ने चोर गिरोह एक का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में जनसिंह तामसोय (28), पिता बालेश्वर तामसोय, अजय पूर्ति उर्फ विजय पूर्ति (46), गगन कारवा (26) और महाबीर हांसदा (20) शामिल हैं. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस ने इनके पास से एलपीटी मालवाहक वाहन (जेएच 10बीवी-6021), स्विफ्ट डिजायर कार (जेएच 08सी-2625), 20 किलो तांबे का तार बंडल जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये है, 20 किलो काला तार बंडल जिसकी अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये है और 40 किलो एल्युमिनियम तार बंडल जिसकी अनुमानित कीमत 20 हजार रुपये है, जब्त किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कुणाल कुमार के साथ पुअनि संतोष सरदार, ललन रविदास, सअनि सीताराम सिंह पाहन, हवलदार दिलीप पूर्ति, सिपाही सुभाष गहतो और राकेश कुमार दूबे शामिल रहे. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.











