जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा की धूम होने वाली है. भारी बारिश के बीच दुर्गा पूजा पंडालों को बनाने का काम शुरू किया गया है. शुक्रवार को सोनारी सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी का भूमि पूजन संपन्न हुआ.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष फणिंद्र महतो, सचिव अशोक सिंह, कोषाध्यक्ष लखन अग्रवाल, धनंजय महतो, अशोक महतो, गोराचंद दास, सपन महतो, रोहित दास, कमल आदित्य, उत्तम महतो, कार्तिक दास, संतोष आदित्य, शिव शंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. (नीचे भी पढ़े)
इस बार यहां करीब 12 लाख रुपये की कीमत से पंडाल बनाया जा रहा है. यहां थाइलैंड के मंदिर की आकृति बनायी जायेगी. इसकी खासियत यह होगी कि इस बार पूरा पूजा पंडाल अल्यूमिनियम शीट का होगा. बंगाल से आने वाले कारिगर इसको तैयार करेंगे.











